Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking: महासमुंद में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक टक्कर में 6 की मौत, 1 घायल...

CG Breaking: महासमुंद में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक टक्कर में 6 की मौत, 1 घायल...
X

CG Breaking: महासमुंद में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक टक्कर में 6 की मौत, 1 घायल…

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एनएच 353 पर एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब रायपुर से बागबाहरा जा रही कार और महासमुंद की ओर आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान:
हादसे में ताहर सिंह ठाकुर (52), बिंदेश्वरी ठाकुर (48), वैभवी ठाकुर (19), तृप्ति ठाकुर (32), सरोजनी ठाकुर (37) और कार चालक सूरज कंसारी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। ताहर सिंह ठाकुर राजस्व निरीक्षक थे, जो रायपुर में अपनी पुत्री से मिलकर बागबाहरा लौट रहे थे।

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य:
सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को महासमुंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना का कारण:
हादसे में शामिल वाहनों के नंबर क्रमश: कार – CG 04 QA 4757 और ट्रक – HR 56 B 7341 हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019