Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : नेशनल हाइवे में भीषण हादसा, जेसीबी से लदा ट्रेलर पुलिया से टकराई, आग में चालक जिंदा जला...

CG Breaking 
X

CG Breaking 

CG Breaking : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे 53 पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तुमगांव थाना क्षेत्र के कोडार के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया और चालक जिंदा जल गया, जबकि सहचालक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। हादसे की भयावहता ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

CG Breaking : जानकारी के मुताबिक, ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहा यह ट्रेलर दो जेसीबी मशीनों को लेकर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर पूरी तरह आग की चपेट में आ गया और कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हैरानी की बात यह रही कि हादसे के आधे घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते आग पर काबू पाने में देरी हुई।

CG Breaking : पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू की, लेकिन तब तक ट्रेलर और चालक को बचाना असंभव हो चुका था। सहचालक के लापता होने से सवाल उठ रहे हैं कि वह हादसे के दौरान भाग निकला या आग की भेंट चढ़ गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सहचालक की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019