Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking: Bhupesh Baghel के बेटे हिरासत में, ED कार्रवाई पर कांग्रेस का बहिष्कार

CG Breaking
X

CG Breaking

CG Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला गूंजा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी के हिरासत में लिए जाने पर हंगामा मचाते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन की दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा कि सदन के बाहर ईडी का दबाव है। भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा पड़ा है। आज बच्चे का जन्मदिन है, और उसे उठा लिया गया है। ये सब सरकार के दबाव में हो रहा है। आज के दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार करते हैं।

बता दें शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी बहुचर्चित शराब घोटाला मामले से जुड़ी है।

बता दें इससे पहले भी भूपेश बघेल के निवास पर ईडी ने छापा मारा था, जिसमें 11 घंटे की जांच के बाद 32-33 लाख रुपये और कुछ दस्तावेज जब्त किए गए थे। इस बार भी रायपुर, भिलाई सहित प्रदेश के 14 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019