Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार, जानें किस मामले में हुई गिरफ्तारी

CG Breaking: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार, जानें किस मामले में हुई गिरफ्तारी
X

CG Breaking: रायपुर। Delhi Police arrests Chhattisgarh Congress leader Vinod Tiwari: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

CG Breaking: पुलिस की टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में कई दिनों से जांच चल रही थी और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

CG Breaking: बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के कोसांबी पहुंची और वहां से तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। जांच एजेंसियां इस मामले से जुड़ी विभिन्न कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई हैं।

CG Breaking: सूत्रों केअनुसार एपस्टिन फाइल से जुड़े इस मामले में कुछ संवेदनशील जानकारियां सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गई थी। इसी क्रम में कांग्रेस नेता से पूछताछ की जा रही है।

CG Breaking: हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से इस गिरफ्तारी पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019