रायपुर: CG Breaking : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर, जहां वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरे को राज्य की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।
CG Breaking : सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री साय 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। इस समारोह में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री की कई महत्वपूर्ण नेताओं से मुलाकात हो सकती है, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार की आगामी नीतियों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा संभव है।
इसके अलावा, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय इस संबंध में वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेंगे और विस्तार को लेकर अंतिम सहमति बनाई जा सकती है।
इस दौरे के दौरान राज्य से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री साय की इन मुलाकातों से छत्तीसगढ़ की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।