Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : गढ़फुलझर में राम चंडी दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम साय

CG Breaking : गढ़फुलझर में राम चंडी दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम साय
X

CG Breaking : गढ़फुलझर में राम चंडी दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम साय

CG Breaking : महासमुंद : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बसना के गढ़फुलझर में कोलता समाज द्वारा आयोजित राम चंडी दिवस समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने पहले राम चंडी देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि की कामनाएं की। बाद मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, गढ़फुलझर की पावन भूमि में आ कर धन्य हो गया हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा बहुत अति व्यस्तता के बीच राम चंडी देवी के दर्शन के लिए आया हूं। इस दौरान कोलता समाज सहित जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल की

CG Breaking

मांग पर मुख्यमंत्री साय ने 50 लाख की लागत से मांगलिक भवन और राम चंडी मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। वहीं 1 नवंबर के बजाए 15 नवंबर से धान खरीदी होने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा

Uttarakhand Pauri Crime News : नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला…..

कि, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, और भाजपा किसान हितैषी सरकार है। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, जो किसान हित में होगा वो किया जाएगा ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019