Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को साय सरकार का तोहफा, महंगाई राहत में बढ़ोतरी के आदेश जारी

CG Posting News
X

CG Posting News

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य के पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई राहत (डीआर) की दरों में वृद्धि की घोषणा की है। सातवें वेतनमान के तहत पेंशनरों को अब 53 प्रतिशत महंगाई राहत मिलेगी, जबकि छठवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए यह दर 246 प्रतिशत होगी। यह नई दरें 1 मार्च 2025 से लागू होंगी। इस संबंध में वित्त विभाग, मंत्रालय ने सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को आदेश जारी कर सूचित कर दिया है।

देखें आदेश-


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019