Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : ट्रेन रद्द पर बृजमोहन का सवाल.....

CG Breaking : ट्रेन रद्द पर बृजमोहन का सवाल.....
X

CG Breaking : ट्रेन रद्द पर बृजमोहन का सवाल…..

CG Breaking : रायपुर : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार छत्तीसगढ़ रेलवे से जुड़ी जनसमस्याओं के मुद्दे को लोकसभा में उठाया... बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में पिछले 3 साल में हुए ट्रेन कैंसिलेशन को लेकर रेल मंत्री अश्निव वैष्णव से सवाल पूछा...

बता दें लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में पिछले तीन सालों से ट्रेनों के अनियमित परिचालन और रद्द होने तथा वर्तमान रेल मार्गों के उन्नयन,विस्तार और नई रेलगाड़ियों के संचालन और बिलासपुर, रायपुर रेल मंडल में राजस्व संकलन से संबंधित जानकारी मांगी...

जिसपर रेल मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि, यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को 22 गुना ज़्यादा राशि आवंटित की है...2014 में जहां 311 करोड़ राशि आवंटित हुई थी, वहीं 2024 में 6,922 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है।

CG Breaking

यूपीए सरकार में जहां साल भर में 6 किलोमीटर रेललाइन बिछायी जाती थी वो अब 100 किलोमीटर सालाना हो गयी है..वर्तमान में छत्तीसगढ़ में करीब 37 हजार करोड़ रुपए की 25 परियोजनाएं हैं, जिसमे 8 नई लाइन और 17 दोहरीकरण की है

जिनकी कुल लंबाई 2,731 किलोमीटर है। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि, ट्रेन रद्द होने की वजह रेललाइनों के दोहरीकरण -तिहरीकरण के दौरान इंटरलॉकिंग है जिसके समाधान के लिए नई तकनीक पर काम हो रहा है और जल्द ही रेल यात्रियों को हो रही परेशानियों से निजात मिल जायेगी और रेल यात्रा पहले से ज्यादा सुगम हो जायेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019