bsp hc CG Breaking
बिलासपुर। Bilaspur High Court bomb threat: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। बुधवार सुबह इस मैसेज में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।
सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। एंट्री-एग्जिट पर सख्ती बढ़ा दी गई है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जबकि बाकी सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर तैनात हैं।
Bilaspur High Court bomb threat: पहले 4 डिस्ट्र्रिक्ट कोर्ट को मिली थी धमकी
एक महीने पहले सरगुजा, राजनांदगांव, धमतरी और जगदलपुर जिला कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी भरा ईमेल जिला कोर्ट के ईमेल एड्रेस पर भेजा गया था। यह जिला जज को मिला था।
वहीं, दो महीने पहले राजनांदगांव और बिलासपुर जिला कोर्ट को बम (RDX) से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस हाई अलर्ट पर थी, जिला न्यायालय परिसर सील कर दिया गया था। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता जांच की थी। लेकिन, जांच में कुछ नहीं मिला था।
Bilaspur High Court bomb threat: बता दें कि, पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिलते रहे हैं। फिलहाल पुलिस और साइबर टीम ईमेल के स्रोत को ट्रेस करने में जुटी है। सर्वर, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। जांच पूरी होने तक सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


