Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता 55% हुआ, 1 सितंबर से लागू

CG News
X

CG News

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही, राज्य के कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार के समान 55% महंगाई भत्ता मिलेगा।

CG Breaking : इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पत्र जारी कर आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को 1 सितंबर 2025 से 55% महंगाई भत्ता देय होगा।

CG Breaking : वहीं, छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 6% बढ़कर 252% हो गया है। इस बढ़ोतरी का लाभ सितंबर 2025 के वेतन (जो अक्टूबर 2025 में देय होगा) से मिलना शुरू होगा। यह निर्णय राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वित्तीय राहत लेकर आया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019