Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : निगम-मंडलों में बड़ा बदलाव, केदारनाथ गुप्ता अपेक्स बैंक के अध्यक्ष नियुक्त, शालिनी राजपूत को हस्तशिल्प बोर्ड की कमान

CG Rajyotsava 2025
X

CG Rajyotsava 2025

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निगमों और मंडलों में बड़ा फेरबदल करते हुए चार नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंजूरी के बाद नई नियुक्तियों की घोषणा की गई, जिसमें केदारनाथ गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, श्रीनिवास मद्दी को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पाेरेशन का अध्यक्ष, चंद्रकांति वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष, और शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।

CG Breaking : पहले की नियुक्तियों में संशोधन-

2 अप्रैल 2025 को जारी सूची में शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ राज्य समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष, चंद्रकांति वर्मा को उसी बोर्ड का उपाध्यक्ष और केदारनाथ गुप्ता को दुग्ध संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हालांकि, सरकार ने अब इन नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए नई नियुक्तियां की हैं।

CG Breaking : नई व्यवस्था के तहत निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं-


शालिनी राजपूत- अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड
चंद्रकांति वर्मा- उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग
श्रीनिवास मद्दी- अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, रायपुर
केदारनाथ गुप्ता- अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019