Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : हंगामे के बीच नामों का ऐलान : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची....

CG Breaking : हंगामे के बीच नामों का ऐलान : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची....
X

CG Breaking : हंगामे के बीच नामों का ऐलान : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची….

रायपुर। : CG Breaking :कांग्रेस ने नगर पंचायत चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रात भर चली मैराथन बैठक के बाद 102 नगर पंचायतों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए।

CG Breaking : रायपुर से प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने अपने फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि यह निर्णय व्यापक विचार-विमर्श और कार्यकर्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

बैठक के दौरान मचा हंगामा
कांग्रेस भवन में बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी पर टिकट बेचने के आरोप लगाए और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बाहरी और अपात्र उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है।

प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद भी असंतोष बरकरार
प्रत्याशियों की घोषणा के बावजूद कुछ कार्यकर्ता अब भी नाराज हैं। वे पार्टी के फैसले को अनुचित मानते हुए इसका विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस नेतृत्व के लिए चुनौती
यह हंगामा और कार्यकर्ताओं का असंतोष कांग्रेस के लिए आगामी चुनावों में चुनौती बन सकता है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस स्थिति को कैसे संभालता है और कार्यकर्ताओं का भरोसा वापस कैसे जीतता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019