Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking: 16 महिलाएं सहित 64 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस के सामने डाले हथियार...

Dev Verma
CG Breaking: 16 महिलाएं सहित 64 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस के सामने डाले हथियार...
X

CG Breaking: 16 महिलाएं सहित 64 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस के सामने डाले हथियार…

रायपुर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों के 64 नक्सलियों ने आज तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 16 महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी माओवादियों ने पुलिस मुख्यालय में ऑपरेशन कार्यक्रम के तहत मल्टी ज़ोन-1 के आईजीपी चंद्रशेखर रेड्डी के सामने सरेंडर किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में डीवीसीएम, एसीएम, मिलीशिया सदस्य, पार्टी सदस्य और पीपीसीएम जैसे विभिन्न कैडर के सदस्य शामिल हैं।

CG Breaking: सूत्रों के मुताबिक, माओवादी पार्टी के नाम पर आदिवासी क्षेत्रों के विकास को रोकने की लगातार कोशिश की जाती रही है। इससे परेशान होकर बीते तीन महीनों में कुल 122 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आज सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों ने समाज से जुड़कर विकास में सहयोग देने के उद्देश्य से मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

CG Breaking: सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए विशेष योजना बनाई है, जिसके तहत उन्हें समाज में नई जिंदगी शुरू करने का मौका दिया जा रहा है। आज आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को 25-25 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि दी गई। इस मौके पर रेंज आईजी चंद्रशेखर रेड्डी, एसपी रोहित राज और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को भविष्य में शांति और विकास के पथ पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस बड़े आत्मसमर्पण को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी और बस्तर क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019