Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Board Paper Leak : 12वीं पेपर लीक कांड, फरार आरोपी का पता बताने वाले को मिलेगा इनाम

cg-board-paper-leak-12th-paper-leak-case-reward-for-anyone-who-provides-information-about-the-absconding-accused
X

cg-board-paper-leak-12th-paper-leak-case-reward-for-anyone-who-provides-information-about-the-absconding-accused

CG Board Paper Leak : रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं कक्षा के हिंदी पेपर लीक मामले में फरार आरोपी की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अब इनाम की घोषणा करते हुए आम जनता से सहयोग मांगा है।

CG Board Paper Leak : सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नरेट ऑफ पुलिस उमेश गुप्ता ने फरार आरोपी वेणु जंघेल पर 5,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। जो भी व्यक्ति आरोपी के ठिकाने की पुख्ता जानकारी देगा या उसकी गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे यह पुरस्कार दिया जाएगा।

CG Board Paper Leak : जानकारी के मुताबिक, आरोपी 14 मार्च से फरार है और लगातार पुलिस से बचता फिर रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी बेहद जरूरी है, क्योंकि उसका खुलेआम घूमना समाज के लिए खतरा बन सकता है।

CG Board Paper Leak : गौरतलब है कि 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा पहले 14 मार्च को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद 23 मार्च को इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोबारा 10 अप्रैल को परीक्षा आयोजित कराई गई।

CG Board Paper Leak : फिलहाल पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आम लोगों से अपील कर रही है कि यदि आरोपी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि मामले में जल्द कार्रवाई हो सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019