Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Big Breaking: कवासी लखमा के खिलाफ ED की जांच में 72 करोड़ के लेन-देन का खुलासा...

CG Big Breaking: कवासी लखमा के खिलाफ ED की जांच में 72 करोड़ के लेन-देन का खुलासा...
X

CG Big Breaking: कवासी लखमा के खिलाफ ED की जांच में 72 करोड़ के लेन-देन का खुलासा…

रायपुर। शराब घोटाला मामले में एक नई और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। कांग्रेस नेता कवासी लखमा के पास 72 करोड़ रुपए का हिसाब पाया गया है, जिसे कथित रूप से कांग्रेस भवन और उनके बेटे हरीश लखमा के घर बनाने में खर्च किया गया था। यह खुलासा तब हुआ जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मामले की जांच तेज कर दी।

जानकारी के अनुसार, व्यवसायी अरविंद सिंह से 50 लाख रुपए और एपी त्रिपाठी से डेढ़ करोड़ रुपए लखमा को मिले थे। इन लेन-देन का खुलासा ED के अधिवक्ता सौरभ पांडे ने किया। इस घोटाले से जुड़े आरोपों के बाद से लखमा के खिलाफ जांच और अधिक गंभीर हो गई है।

यह मामला प्रदेश के राजनीतिक हलकों में खलबली मचाने वाला है, क्योंकि यह सीधे तौर पर एक बड़े राजनीतिक नेता और उनके परिवार के काले कारनामों को उजागर कर रहा है। ED द्वारा की जा रही इस जांच से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019