Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Assembly Winter Session: नए विधानसभा भवन में पहला सत्र! शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों ने लगाए 628 सवाल

Asian News
CG Assembly Winter Session
X

CG Assembly Winter Session

CG Assembly Winter Session : रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में होने वाले पहले शीतकालीन सत्र का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सत्र के लिए 18 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके बाद विधायकों ने कुल 628 सवाल लगाए हैं। इनमें 333 स्टार और 295 सामान्य प्रश्न शामिल हैं, जो इस बार के सत्र में होने वाली संभावित बहस का संकेत दे रहे हैं।

CG Assembly Winter Session : पहले दिन की कार्यवाही

विंटर सेशन के प्रथम दिन साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट अपने दस्तावेज प्रस्तुत करेगा और उन पर चर्चा होगी। विभाग की योजनाओं, तकनीकी विकास और नई पहलों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत बातचीत होने की संभावना है।

CG Assembly Winter Session : जनहित के मुद्दों पर होगी जोरदार बहस

सत्र के दौरान कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, जिसमें हाल के बड़े नेताओं के घोटाले, धान खरीद से जुड़े सवाल, बिजली के रेट में बदलाव समेत कई अन्य मुद्दे शामिल हैं। इन मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

CG Assembly Winter Session : अत्याधुनिक विधानसभा भवन में होगा सत्र

नया विधानसभा भवन पूरी तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसे 2047 तक राज्य की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हाई-टेक सिस्टम, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर सुरक्षा व्यवस्थाएं इसकी खासियत हैं। पहला विंटर सेशन इस नए भवन की उपयोगिता और तकनीकी क्षमता की भी पहली बड़ी परीक्षा साबित होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019