Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Assembly Session : सदन के भीतर का सियासी पारा बेहद हाई.....

Uma Verma
CG Assembly Session
X

CG Assembly Session

CG Assembly Session : RAIPUR : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भले ही मानसून सत्र चल रहा हो मगर सदन के भीतर का सियासी पारा बेहद हाई है.... बात चाहे प्रश्नकाल की हो या शून्यकाल या फिर ध्यानाकर्षण की....

सत्तापक्ष पर हमलावर होने का एक मौका भी विपक्ष नहीं छोड़ना चाहता है... और ना केवल विपक्ष बल्कि सत्तापक्ष के सदस्य भी सरकार को घेरने से नहीं चूक रहे हैं....देखिए मानसून सत्र के दूसरे पर एक रिपोर्ट...

छत्तीसगढ़ मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई... सतापक्ष के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने जल-जीवन मिशन के कार्य को लेकर इंपेनलमेंट को लेकर सवाल उठाया जिस पर

जवाब देते हुए विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा कि 9 अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है, तो वहीं कांग्रेस के विधायक कवासी लखमा ने बस्तर में ब्रिज निर्माण स्वीकृति और निरस्त को लेकर प्रश्न पूछा जिस पर

मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि 2020 से मार्च 2024 तक बस्तर संभाग में 95 ब्रिज निर्माण की स्वीकृति दी गई, निर्माण कार्य में देरी की वजह से 5 ब्रिज का काम निरस्त किया गया है...,

विपक्ष के बाद सत्तापक्ष के विधायक अनुज शर्मा ने भी सरकार को घेरा सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के लिए एक भी उद्योग के द्वारा स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाने पर सवाल उठाया ....

जिस पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 06 उद्योग के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दायर करने की जानकारी दी... तो वहीं पीएम आवास की स्वीकृति को लेकर भूपेश बघेल ने सवाल उठाया... जिस पर मंत्री ने नियमानुसार कार्य होने का बात कही...

CG Assembly Session

विधानसभा के मानसून सत्र में प्रश्नकाल के बाद पत्रों को पटल पर रखा गया... शून्यकाल में खाद बीज की कमी, बिजली कटौती के विषय पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया.....

स्थगन की सूचना पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह सरकार किसानों को खाद बीज तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है, तो वहीं अन्य विपक्षी विधायकों ने बिजली कटौती, नकली खाद,

अमानक बीज को लेकर अपनी बात रखी.... स्थगन की सूचना के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिला तो वहीं कांग्रेस के विधायकों ने सदन के भीतर नारेबाजी की...

हालांकि आसंदी की ओर से स्थगन की सूचना अग्राह्य कर दी गई...., जिस पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया... जिसके बाद वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा लाए गए प्रथम अनुपूरक बजट को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित किया गया...

विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष हर दिन अलग-अलग विषय को लेकर स्थगन ला रही है और सदन में हंगामा हो रहा है... बावजूद इसके हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही चल रही है... बहरहाल सत्र के बचे हुए तीन दिनों की क्या स्थिति होगी इसके लिए इंतजार करना होगा....


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019