Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Assembly Monsoon Session Day 1 : विधानसभा का पहला दिन रहा हंगामेदार

Uma Verma
CG Assembly Monsoon Session Day
X

CG Assembly Monsoon Session Day

CG Assembly Monsoon Session Day 1 : रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो गया है...सदन के बाहर बारिश की फुहार चल रही है... तो सदन के भीतर भी आरोप प्रत्यारोप की फुहार चली है...जैसी उम्मीद थी

कि सदन हंगामेदार रहेगा...उम्मीद के मुताबिक सदन के अंदर हंगामा जमकर दिखाई दिया है...छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन जमकर गरमाया... पहले दिन की कार्यवाही पर देखिए खास रिपोर्ट....

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार रहा...पक्ष विपक्ष में जमकर नोकझोक देखने को मिली...मानसून सत्र के पहले दिन की शुरुआत दिवंगतों को श्रद्धांजलि से हुई...

प्रश्नकाल में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर सवाल पूछे गए...शुरुआत में ही विपक्षी विधायक जनक ध्रुव ने वनभूमि में फर्जी हस्ताक्षर और सील लगाकर मांग पत्र बनाने का मामला उठाया गया...

जिस पर विभागीय मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वाशन भी दिया गया फिर भी विपक्ष संतुष्ट होता नही दिखा...प्रश्नकाल में ही प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती का मामला उठा...जवाब में पाया गया

कि प्रदेश के 300 स्कूल शिक्षक विहीन है...हालांकि विभाग की तरफ से सीएम ने जल्द ही शिक्षक भर्ती की बात कही है...सदन के भीतर सबसे ज्यादा हंगामा बलौदाबाजार हिंसा मामले में बरपा...

CG Assembly Monsoon Session Day 1

विपक्ष ने मामले में सदन के भीतर चर्चा कराने की मांग रखी...बलौदाबाजार मामले में चर्चा के लिए बाकायदा स्थगन भी लाया गया... हालांकि स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया...

अस्वीकार करने का कारण यही था कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में न्यायिक जांच चल रही है...विपक्ष ने मामले में गलत कार्रवाई करने के साथ साथ लीपापोती करने का भी आरोप लगाया है...

बलौदाबाजार मामले में विपक्ष का स्थगन स्वीकार भले ही मा हुआ हो...लेकिन विपक्ष ने सदन के भीतर अपने विचार व्यक्त करते हुए जानकर आरोप लगाए...विपक्ष के आरोपो पर

विभागीय मंत्री विजय शर्मा ने अपने बक्तव्य में बलौदाबाजार की तमाम वस्तु स्थिति से सदन को अवगत कराया...घटना की शुरुआत से लेकर और जांच कमेटी के गठन तक पूरी सरकार की कर्रवाई गिनाई....सरकार के जवाब के बाद जैसे ही स्थगन अस्वीकार हुआ विपक्ष संतुष्टि जताते हुए नजर आया..

Uttarakhand Government Big Decision : उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण देगी धामी सरकार

मानसून सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा... पहले दिन सदन के भीतर हंगामे के आसार पहले से ही थे.... मानसून सत्र का पहला दिन कई विषयों पर गर्माता दिखाई दिया है...

अभी आने वाले दिनों में अभी सरकार के कई काम बाकी है...लेकिन पहले दिन ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखाकर बता दिया है कि मानसून सत्र में वे सत्ता पक्ष को घेरने के लिए पूरी प्लानिंग में है....


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019