Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Assembly Budget Session: प्रश्नकाल में अजय चंद्राकर ने उठाया CGMSC में खरीदी घोटाला का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया-15 अफसरों के खिलाफ चल रही है जांच

Asian News
अजय चंद्राकर
X

अजय चंद्राकर

रायपुर। CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने CGMSC में रीएजेंट सप्लाई का मुद्दा उठाते हुए उपकरण सप्लाई की दरों को लेकर जानकारी मांगी। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि मामले में 15 अफसरों के खिलाफ EOW को जांच का जिम्मा सौंपा है।

CG Assembly Budget Session: स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि 2024-25 में 120 करोड़ रुपए का प्रावधान था, लेकिन 385 करोड़ रुपए की खरीदी कर ली गई। विभागीय जांच के बाद EOW को मामला सौंप दिया गया, जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

CG Assembly Budget Session: इस पर अजय चंद्राकर ने बगैर राशि के खरीदी को लेकर सवाल उठाया, साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी जानकारी मांगी। मंत्री ने बताया कि हमने जांच रिपोर्ट मंगाई है। 15 अफसरों के खिलाफ EOW को हमने जांच सौंपा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019