Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

CG Accident
X

CG Accident : कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम बलगी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को सीधी टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : मृतक की पहचान रामेश्वर दास (35 वर्ष), निवासी सुमेधा सलिहा भांठा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने काम से कहीं जा रहा था, तभी अचानक तेज गति से आ रही हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

CG Accident : लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। पुलिस द्वारा लोगों को समझाइश दी जा रही है, लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019