Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा

CG Accident
X

CG Accident : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे ने लोगों को हिलाकर रख दिया। कोल्हियापुरी निवासी उत्तरा देशमुख (50) की सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। उत्तरा केपीएस स्कूल, दुर्ग में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थीं।

CG Accident : घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के पुलगांव चौक पर सुबह लगभग 7 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, उत्तरा अपने घर से स्कूल ड्यूटी के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

CG Accident : पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और विवेचना में जुट गई है। पुलगांव थाना प्रभारी अमित अदानी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019