CG Accident : बिलासपुर। बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
CG Accident : जानकारी के अनुसार, ग्राम सलखा (बेलतरा) निवासी रामायण कश्यप (55) अपनी पत्नी गीता कश्यप के साथ मोपेड (CG 12 BU 9771) से बेलतरा की ओर जा रहे थे। सर्विस रोड से जैसे ही वे राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर पहुंचे, तभी बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रहे ट्रेलर (CG 12 AU 2454) ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
CG Accident : टक्कर लगते ही रामायण कश्यप सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पीछे बैठी गीता कश्यप ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
CG Accident : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


