Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : शादी की खुशियां मातम में बदली, बेकाबू कार नदी में गिरी, 4 युवकों की मौत, 2 की हालत नाजुक

Asian News
CG Accident: Wedding celebrations turn to mourning as car loses control and falls into river, killing four youths and leaving two in critical condition
X

CG Accident: Wedding celebrations turn to mourning as car loses control and falls into river, killing four youths and leaving two in critical condition

CG Accident : कवर्धा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में जा गिरी, जिसमें 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

CG Accident : यह हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र के गड़ाई गांव के पास फोक नदी पुल पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, रायपुर के बिरगांव इलाके के रहने वाले 6 युवक पंडरिया में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण से बाहर होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई।

CG Accident : हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी को कार से बाहर निकाला गया।

CG Accident : हादसे में अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जुनैद रज़ा और आरज़ू खान गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

CG Accident : पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019