Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, दबने से युवक की मौत, दो घायल

CG Accident
X

CG Accident : सूरजपुर। जिले के श्यामनगर गांव में रविवार को एक हादसे में 25 वर्षीय शिव नारायण सिंह की मौत हो गई। खेत जोतकर लौट रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से यह हादसा हुआ, जिसमें दो अन्य युवक घायल हो गए। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के उमेशवरपुर चौकी अंतर्गत हुई।

CG Accident : पुलिस के अनुसार, हादसे के समय ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। खेत से काम खत्म कर वापस लौटते वक्त ट्रैक्टर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान शिव नारायण सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य युवकों में से एक को पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

CG Accident : दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही उमेशवरपुर चौकी प्रभारी संजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

CG Accident : पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019