Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : बेकाबू बस ने दुकान में मारी टक्कर, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, ड्राइवर फरार

CG Accident
X

CG Accident : बालोद। जिले में एक बेकाबू यात्री बस ने सड़क किनारे एक दुकान में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पास खड़ा एक ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पर कोचवाही गांव के पास हुई।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही यात्री बस सीजी 19 एफ 2277 सुबह करीब 4 बजे अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में दुकान के साथ-साथ वहां खड़े एक किसान के ट्रैक्टर को भी भारी नुकसान पहुंचा।

CG Accident : पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया पुलिस अब ड्राइवर की तलाश में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019