Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : अनियंत्रित बाइक के लोहे के पोल से टकराई, पति की मौत, पत्नी और बेटी घायल

CG Accident
X

CG Accident : बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। वाड्रफनगर-बनारस मार्ग पर बाईपास रोड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप बाइक सवार हिरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी निशा सिंह और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए वाड्रफनगर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

CG Accident : जानकारी के अनुसार, हिरालाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से अपने ससुराल रेगई गोवर्धनपुर गया था। कछिया लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, बाइक की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतक हिरालाल के शव का पंचनामा कर उसे मर्चूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019