Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम

CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
X

CG Accident: Two youths on a motorcycle died after being hit by a tanker truck; both worked at a liquor shop.

CG Accident : बलौदाबाजार। जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम घोटिया के पास तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

CG Accident : मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश सोनवानी (34), निवासी खोरसीनाला-लवन रोड, और गोपी किशन आडिल (25), निवासी ग्राम सोनपुरी, के रूप में हुई है। दोनों सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी थे और पलारी थाना क्षेत्र के संडी स्थित शराब दुकान में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे।

CG Accident : बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी ड्यूटी खत्म कर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम घोटिया के पास एक कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा कैप्सूल वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019