Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : आमने-सामने टकराए दो ट्रक, भीषण हादसे में दोनों चालकों की मौत

CG Accident
X

CG Accident : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार सुबह एक भयावह सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत काईकछार इलाके में दो भारी भरकम ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक सड़क पर ही पलट गए और चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

CG Accident : हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

CG Accident : पुलिस ने मौके पर मर्ग कायम कर लिया है और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019