Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : नेशनल हाईवे में दो ट्रक आपस में टकराई, तीन की मौत

Asian News
CG Accident
X

CG Accident : कांकेर। नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में दौड़ रहे दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिसमें ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास हुआ।

CG Accident : टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

CG Accident : हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जेसीबी एवं अन्य मशीनों की मदद से ट्रकों को सड़क से हटाया जा रहा है ताकि यातायात जल्द बहाल किया जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019