Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : दो अर्टिगा कारों की भीषण टक्कर, एक की मौत, 6 घायल

CG Accident: Two Ertiga cars collide, one dead, 6 injured
X

CG Accident: Two Ertiga cars collide, one dead, 6 injured

CG Accident : कोरिया। जिले के बैकुंठपुर में एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो अर्टिगा कारों की आमने-सामने भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 5 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।

CG Accident : हादसे में शामिल एक अर्टिगा वाहन पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के CMHO का बोर्ड लगा होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019