Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 2 की मौत, कंपनी गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Asian News
CG Accident: Truck crushes bike riders, 2 killed, protest held by placing bodies at company gate
X

CG Accident: Truck crushes bike riders, 2 killed, protest held by placing bodies at company gate

CG Accident : रायपुर। रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचाराधीन है।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक, गोलू यादव और राजू यादव अपने साथी मोंटू यादव के साथ काम खत्म कर घर लौट रहे थे। देर रात सरीखेड़ी के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर ही गोलू यादव की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

CG Accident : घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने UltraTech Cement के छेड़ीखेड़ी स्थित प्लांट के बाहर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019