Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG accident: ट्रक और क्लिंकर में आमने सामने की टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला, एक गंभीर

CG accident: ट्रक और क्लिंकर में आमने सामने की टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला, एक गंभीर
X

CG accident: बलरामपुर। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली के पास शुक्रवार को वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर क्लिंकर से लदे ट्रक और चावल से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्लिंकर लोड ट्रक में अचानक आग लग गई और ट्रक चालक आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया।

CG accident: जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रहे थे। महुली के पास पहुंचते ही किसी कारणवश दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद क्लिंकर लोड ट्रक में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और वह ट्रक के अंदर ही फंस गया।

CG accident: हादसे में चावल से लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल बाहर निकाला गया और उपचार के लिए वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

CG accident: घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं त्रिकुंडा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस द्वारा मृतक चालक के शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019