Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : बैकुंठपुर में दर्दनाक हादसा, ऑटो नदी में गिरा, दो की मौत, 14 घायल

CG Accident
X

CG Accident

CG Accident : बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद में सोमवार रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। झरनापारा के पंडोपारा से लौट रही महिलाओं से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर छिंदिया के आश्रित ग्राम नकटापारा की नदी में जा गिरी। ऑटो काफी ऊंचाई से नीचे गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू हुआ।

CG Accident : हादसे में देवरानी-जेठानी फूलकुवार और वीरकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया, जहां इलाज के दौरान वीरकुमारी की बुधवार सुबह मौत हो गई। कुल 14 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनमें पूर्व सरपंच हीरा कुमारी और अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

CG Accident : झरनापारा के सरपंच प्रीत कुमार पैकरा ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट पटना थाना में दर्ज कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग की खराब स्थिति और नदी पार सुरक्षा इंतज़ामों की कमी इस दुर्घटना की मुख्य वजह रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019