Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दबने से भाजपा विधायक के देवर की मौत...

CG Accident
X

CG Accident

CG Accident : बलरामपुर। जिले के रामनुजगंज प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह का आज सुबह एक दुखद ट्रैक्टर दुर्घटना में निधन हो गया। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

CG Accident : बता दें कि मृतक विजय बहादुर सिंह रविवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेतों की ओर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। खेती-किसानी के काम के लिए वे स्वयं ट्रैक्टर चला रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के ग्रामीण पहुंच गए।

CG Accident : ग्रामीणों ने तुरंत रघुनाथनगर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। रघुनाथनगर पुलिस ने पुष्टि की कि यह एक हादसा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019