Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत दो की मौत

CG Accident
X

CG Accident : बालोद। बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। जगतरा गांव के नैकुरा पुलिया के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : मृतकों की पहचान ग्राम डोकला (थाना चारामा) निवासी योगेश्वर साहू (32) और देवेंद्र पाड़े (30) के रूप में हुई है। दोनों ट्रैक्टर में झटका तार और पोल लेकर फागुनदहा गांव की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों युवक नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुरूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार वाहन चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019