Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : टिप्पर और ट्रक आपस में भिड़े, कार भी चपेट में आई, एक की मौत, 6 घायल

CG Accident
X

CG Accident : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रफ्तार ने एक जान ले ली और छह लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। डिलमिली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार को घसीटते हुए पेड़ से जा टकराया।

CG Accident : हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए। कार चालक को भी चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

CG Accident : बताया जा रहा है कि कार सवार लोग बीजापुर से कैटरिंग का काम खत्म कर लौट रहे थे, तभी वे इस भीषण दुर्घटना की चपेट में आ गए। हादसे के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019