Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : मछली पकड़ने निकले पिता-पुत्र को हाइवा ने कुचला, एक ही परिवार के 3 की मौत

CG Accident
X

CG Accident : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार सुबह रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। पारागांव के पास मूरूम से भरी हाइवा ने सामने से आ रही बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार तीनों लोग चक्कों के नीचे आ गए। भारी वाहन उन्हें घसीटता हुआ ले गया, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई और सड़क पर शवों के क्षत-विक्षत अवशेष बिखर गए।

CG Accident : बताया जा रहा है कि आरंग के बागेश्वर पारा निवासी मंगलू जलक्षत्री 28 वर्ष, उसका 6 वर्षीय बेटा तिलक जलक्षत्री और रिश्तेदार श्रवण जलक्षत्री 40 वर्ष एक ही बाइक से महानदी में मछली पकड़ने जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वाहन जब्त कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019