Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दामाद-ससुर की मौत, चालक फरार

CG Accident
X

CG Accident : बलरामपुर। जिले में एक बार फिर सड़क पर मौत का तांडव देखने को मिला। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मोरन चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दामाद और ससुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस सक्रिय हो गई है।

CG Accident : बता दें कि मृतकों की पहचान अंजनी गांव के निवासी संतोष पटेल (दामाद) और उनके ससुर गिरजा शंकर पटेल के रूप में हुई है। दोनों मोरन चौक की ओर जा रहे थे जब अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से ठोक दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों के अंग सड़क किनारे बिखर गए।

CG Accident : हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही और तेज गति को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019