Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : ट्रैक्टर से टकराई स्कार्पियो, 2 की मौत, तीन घायल

CG Accident : ट्रैक्टर से टकराई स्कार्पियो, 2 की मौत, तीन घायल
X

CG Accident : ट्रैक्टर से टकराई स्कार्पियो, 2 की मौत, तीन घायल

CG Accident : कोरबा/महाराष्ट्र। गन्ने से भरे ट्रैक्टर से स्कॉर्पियो की टक्कर में कोरबा के दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा महाराष्ट्र के बीड जिले में हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव उनके गृहग्राम भेज दिए।

CG Accident : जानकारी के अनुसार, सभी पांच मजदूर फैक्ट्री में काम करने के लिए कोरबा से महाराष्ट्र जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कॉर्पियो सीधे ट्रैक्टर के पीछे घुस गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में सुशांत प्रसाद केवट (पिता: लक्ष्मण प्रसाद केवट, निवासी कुदरी पारा मंदिर चौक, बांकी मोगरा) और प्रशांत सिंह (पिता: तारा सिंह, निवासी जंगल साइड, बांकी मोगरा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सनी चव्हाण, विशाल शाबू और राजा यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

CG Accident : हादसे के बाद मृतकों के शव जब उनके गृह ग्राम पहुंचे, तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना की सटीक वजहों का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019