Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौके पर मौत

CG Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौके पर मौत
X

CG Accident : रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। पुसौर थाना क्षेत्र में रायगढ़-सारंगढ़ मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

CG Accident : हादसा ग्राम तेतला स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, पिता अपने बेटे के साथ स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

CG Accident : सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019