Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : टाटा मैजिक की टक्कर से RSS विभाग संघचालक की जान गई, चार घायल

CG Accident
X

CG Accident : जगदलपुर। बस्तर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने खून से सड़क को लाल कर दिया। शुक्रवार को जगदलपुर–चित्रकोट मुख्य मार्ग पर टाकरागुड़ा के पास तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक सवारों को कुचलते हुए भीषण हादसे को अंजाम दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

CG Accident : इस दर्दनाक दुर्घटना में आरएसएस बस्तर संभाग के विभाग संघचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बड़ांजी थाना क्षेत्र का है। बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टाटा मैजिक में बैठे दो अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर लग गई।

CG Accident : दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और मामला दर्ज कर लिया है।

CG Accident : प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। पुलिस टाटा मैजिक चालक से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019