CG Accident : बस्तर पंडुम में शामिल होने आ रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटी, 25 घायल, 6 की हालत गंभीर...

CG Accident
CG Accident
CG Accident : दंतेवाड़ा। बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दंतेवाड़ा आ रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन शनिवार सुबह पोटली गांव के पास पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार 25 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG Accident : बता दें कि दंतेवाड़ा हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर पंडुम का समापन समारोह आयोजित है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, नक्सल प्रभावित क्षेत्र पोटली के ग्रामीण इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पिकअप से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। रास्ते में पालनार के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके कारण 25 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।


