Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : सगाई से लौटते वक्त खाई में गिरी पिकअप, 4 ग्रामीणों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Asian News
CG Accident
X

CG Accident : रायगढ़। रायगढ़ जिले में बुधवार रात सगाई समारोह से लौट रहे ग्रामीणों की खुशियां मातम में बदल गईं। कापू-धरमजयगढ़ मार्ग पर विजयघाट के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 4 ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक, बंगुरसूता गांव के ग्रामीण कंवर समाज के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोसाईपोढ़ी गए थे। रात करीब 8 बजे जब वे कापू-धरमजयगढ़ मार्ग पर जमरगा पहाड़ के मोड़ के पास पहुंचे, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। घटनास्थल पर काला राम राठिया (60) और छतर सिंह राठिया (60) की मौत हो गई।

CG Accident : वहीं हिजबन राठिया और निरज सिंह राठिया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल देवेन्द्र कुमार राठिया और सुरेन्द्र राठिया को गंभीर स्थिति में रायपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019