Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : बेटी की शादी से पहले उठी माता-पिता की अर्थी, स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार दंपति की मौत

Asian News
cg-accident-parents-funeral-procession-before-daughters-wedding-bike-riding-couple-killed-in-collision-with-scorpio
X

cg-accident-parents-funeral-procession-before-daughters-wedding-bike-riding-couple-killed-in-collision-with-scorpio

CG Accident : लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। जिस घर में बेटी की शादी की खुशियां सज रही थीं, वहां एक पल में मातम छा गया। एक तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता की मौत हो गई।

CG Accident : जानकारी के अनुसार, ग्राम लगरा निवासी इंद्रेश्वर तिवारी (56) और उनकी पत्नी देवेश्वरी तिवारी (48) अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। दोनों मुंगेली से शादी का सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी नवोदय विद्यालय दाबो के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

CG Accident : टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सन्नाटा पसर गया। सूचना पर फास्टरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019