Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident: जगदलपुर जाते समय नायब तहसीलदार की पलटी कार, बाल-बाल बचीं...

Dev Verma
CG Accident: जगदलपुर जाते समय नायब तहसीलदार की पलटी कार, बाल-बाल बचीं...
X

CG Accident: जगदलपुर जाते समय नायब तहसीलदार की पलटी कार, बाल-बाल बचीं…

CG Accident: बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में नायब तहसीलदार खुशबु नेताम की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। यह हादसा दुर्ग-बालोद मुख्य मार्ग पर ग्राम पड़कीभाट के पास हुआ, जब खुशबु नेताम अपनी ड्यूटी पर लौट रही थीं। वह अपने गांव आरौद में छुट्टियां मनाने के बाद जगदलपुर लौट रही थीं।

CG Accident: हादसे में नायब तहसीलदार को हल्की चोटें आईं, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Accident: हाल ही में बालोद जिले में एक अन्य दर्दनाक हादसा भी हुआ था, जब तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला पीछे बैठी गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक चालक ने बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटा, जिससे बाइक चालक का शरीर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019