Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : माँ दंतेश्वरी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को हाइड्रा वाहन ने रौंदा, छात्रा की मौत, दो घायल

CG Accident
X

CG Accident : बीजापुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए बीजापुर से दंतेवाड़ा जा रहे श्रद्धालुओं के साथ एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एजुकेशन सिटी क्षेत्र में एक हाइड्रा वाहन ने पैदल जा रहे आठ श्रद्धालुओं को रौंद दिया, जिसमें 12वीं कक्षा की छात्रा साक्षी नक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि हादसा बीजापुर थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक छात्रा साक्षी नक्का, ज्ञानगुड़ी निवासी थी। बीजापुर थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि हाइड्रा वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019