Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG accident: बिलासपुर-तखतपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 15 से ज्यादा यात्री घायल

CG accident: बिलासपुर-तखतपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 15 से ज्यादा यात्री घायल
X

CG accident: बिलासपुर-तखतपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 15 से ज्यादा यात्री घायल

CG accident: तखतपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-तखतपुर मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना पथरिया मोड़ के पास हुई, जब एक यात्री बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में घायल होने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

CG accident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी पथरिया मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

CG accident: घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। कई घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से तखतपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया।

CG accident: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019