CG Accident: Horrific accident on Raipur-Korba National Highway, driver burnt alive as truck catches fire
CG Accident : तखतपुर। रायपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर समलपुरी ब्रिज के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्राला अज्ञात वाहन से टकरा गया और बाद में उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
CG Accident : जानकारी के अनुसार, ट्राला तेज गति से जा रहा था, तभी वह सामने से आए अज्ञात वाहन में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी। चालक को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला और वह आग की चपेट में आ गया। मृतक चालक की पहचान झारखंड निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है।
CG Accident : घटना सकरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने का कार्य शुरू किया गया ताकि यातायात बहाल किया जा सके।
CG Accident : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सकरी थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

