Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : होली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत

UP Accident: Two high-speed bikes collided, 3 youths died on the spot
X

UP Accident: Two high-speed bikes collided, 3 youths died on the spot

CG Accident : सारंगढ़। रंगों के त्योहार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सरसीवा थाना क्षेत्र के तिलाईपाली मोड़ पर भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिग लड़कों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG Accident : पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय अमर कुर्रे और 17 वर्षीय साहिल महंत बाइक से अपने नाना के घर से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे तिलाईपाली मोड़ के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार में संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़े। गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : सूचना मिलते ही सरसीवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे तेज रफ्तार और नशे की आशंका जताई जा रही है।

CG Accident : हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019