Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 29 घायल

Asian News
CG Accident
X

CG Accident : बलौदाबाजार। रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे (NH-130) पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक, बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्काल सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है।

CG Accident : हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। इस हादसे में त्रिवेणी साहू (62), दशरथ साहू (80), राधिका निर्मलकर (24) और दो वर्षीय खुशी साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अज्ञात 18 वर्षीय युवती ने रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

CG Accident : घायलों की जानकारी-

हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में जानकी निषाद (55) निवासी कपसदा धरसींवा, अवधराम निषाद (60) निवासी कपसदा धरसींवा, ईश्वरी साहू (35) निवासी बलौदाबाजार, राजकुमार निषाद (30) निवासी रायपुर, सरोजनी साहू (27) और योगिता साहू (4 माह) निवासी बाबा मोहतरा बेमेतरा, दिलेश्वर डहरिया (50) व प्रमिला डहरिया (45) निवासी सोनपुरी, संदीप (13), सुनील (10) और जानवी (8) निवासी सोनपुरी, मनोज साहू (37) निवासी बलौदाबाजार शामिल हैं। वहीं ओम (18) निवासी किरवई, राज निर्मलकर (25) निवासी बेलर, ललित साहू (37) निवासी उरकुरा रायपुर, संतोष बंजारे (40) व शिवम बंजारे (15) निवासी दुधिया नवागांव, बंसत पैकरा (24) निवासी पुडू रतनपुर, रीता दास (56) निवासी भिलाई, मदनलाल धृतलहरे (65) निवासी चकवाय, पुरानिक राम (55) निवासी रायपुर, पंजाब राम (47) निवासी तारागंज, खुशबू निषाद (27) निवासी भोथा मंगरलोड, देव निर्मलकर निवासी बेतल, गौरव निर्मलकर (4) निवासी बेतर, सैयद रहमद (25) निवासी रायपुर, गायत्री चंद्राकर (56) व दिव्या भारती (34) निवासी दुर्ग तथा छहुरा आहीर (56) निवासी जांजगीर-चांपा (डिघोरा) को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019